क्या आप जानते हो

2486 Videos

BJP में महेंद्र राज पार्ट-2, दोबारा हुई प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

DEHRADUN: उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भट्ट ने सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, वो अकेले उम्मीदवार थे, ऐसे में कालभी उनका चुनाव फाइनल हो गया था। लेकिन […]

उत्तरकाशी: सिलाई बैंड पर बादल फटने,भूस्खलन से तबाही, 8 श्रमिकों के लापता होने की खबर

UTTARKASHI: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा हुआ। शनिवार रात यमुनोत्री क्षेत्र में सिलाई बैंड के पास बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां भूस्खलन के बाद 8-9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। मौके पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर […]

जमरानी और सौंग बांध के निर्माण में तेजी लाई जाए, सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश

DEHRADUN/HALDWANI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। जमरानी बांध […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन, यात्रियों में अफरा तफरी, बार बार बाधित हो रही यात्रा

KEDARNATH:   केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केदारनाथ […]

हाईकोर्ट ने हटाया पंचायत चुनाव पर लगा स्टे,  नामांकन की तारीख को तीन दिन बढ़ाया, सरकार से मांगा काउंटर एफिडेविट

NAINITAL:  उत्तराखंड पंचायत चुनावों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर लगाई रोक हटा दी है। इससे चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने नामांकन प्रक्रिया को भी तीन दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। नैनीताल हाईकोर्ट में पिछले दिनों से चल रही सुनवाई के […]

पौड़ी से विदाई पर IAS आशीष चौहान ने गढ़वाली में लिखा, मेरा पौड़ी का भै-बैंणौ, यु दिन सदानी समलौंण छीं

DEHRADUN/PAURI:  किसी भी जिलाधिकारी का ट्रांसफर हो जाना बेहद सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कुछ अफसर लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना देते हैं, कि लोग उके जाने पर भावुक हो जाते हैं। आईएएस डॉ आशीष चौहान उनमें से एक हैं। डॉ आशीष चौहान पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में भी जिलाधिकारी रहे हैं। जब उनका वहां […]

कल फिर होगी पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने कहा चुनाव नहीं टालना चाहते लेकिन नियमों का पालन जरूरी

NAINITAL:  पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर के मामले पर सरकार अदालत में घिरी है। हाईकोर्ट द्वारा चुनावों पर रोक लगाने के बाद इस मामले पर सुनवाई गुरुवार को भी जारी रही। कोर्ट ने कहा कि हम चुनाव नहीं चालना चाहते, लेकिन सरकार को नियमों का पालन करना भी जरूरी है। अब इस मामले पर शुक्रवार […]

बदरीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा में समाई यात्रियों की बस, 2 शव बरामद, 10 लापता, 8 यात्री घायल

RUDRAPRAYAG:  बदरीनाथ हाइवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओँ की बस घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। बस में चालक समेत 20 लोग सवार थे, जिसमें से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में 8 लोग घायल हो गए […]

लोकगायिका कमला देवी के घर की मरम्मत के लिए डीएम ने जारी किए 1.5 लाख रुपए

BAGESHWAR: मशहूर लोकगायिका कमला देवी की मदद के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहल की है। कमला देवी का घर तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद कमला देवी ने मदद की गुहार लगाई थी। अब सीएम के निर्देश पर बागेश्वर डीएम ने […]

चमोली के युवक को पंजाब में बंधुआ मजदूर बनाने का मामला, सांसद बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से की बात

CHAMOLI: पंजाब में चमोली के एक युवक को बंधुआ मजदूर बनाने का मामला सामने आया है। सोशळ मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक खुद का नाम राजेश बता रहा है। गढ़वाल संसाद अनिल बलूनी ने मामले का संज्ञान लेकर पंजाब के राज्यपाल से इस संबंध में बात की है। जिसके बाद […]

उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

NAINITAL: तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नैनीताल राजभवन ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे […]

सारकोट गांव की ऐसे बदली तस्वीर, जहां कोई भी खेत बंजर नहीं है

CHAMOLI:  चमोली जिले में गैरसैंण से सटा सारकोट गांव इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव को गोद लिया है, तब से गांव की तस्वीर बदली नजर आ रही है। सारकोट में क्या बदलाव आए हैं, बता रहे हैं स्थानीय निवासी और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट व भाजपा उत्तराखंड के प्रवक्ता सतीश […]