क्या आप जानते हो

2873 Videos

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की कोशिश, हरिद्वार के 3 आवेदकों पर एफआईआर दर्ज

HARIDWAR: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW ) की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए जालसाजी का पर्दाफाश हुआ है। हरिद्वार में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर तीन ऐसे आवेदकों को पकड़ा गया है। श्रम विभाग ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। […]

बाजपुर में 4 अवैध मदरसे सील, बिना मान्यता के मदरसों पर कार्रवाई तेज, CM ने 26 मदरसों को दिए मान्यता पत्र

BAJPUR: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है। उधर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के […]

मनचाही पोस्टिंग के लिए अजीब खेल, सुगम क्षेत्रों में ट्रांसफर के लिए कागजी तलाक ले रहीं शिक्षिकाएं!, जांच शुरू

DEHRADUN:शिक्षा विभाग में ट्रांसफर के लिए टीचर तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब तक आपने बामारी या सास ससुर की सेवा के बहाने ट्रांसफर लेने के मामले बहुत देखे होंगे लेकिन अब शिक्षिकाएं सुगम में तबादले के लिए कागज तलाक का सहारा ले रही हैं। हाल ही में 1500 से ज्यादा शिक्षकों के […]

खटीमा गोलीकांड की बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, खटीमा ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण

KHATIMA:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित […]

शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सचिवालय कूच, हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक बिगड़ी, गोदियाल हिरासत में

DEHRADUN: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुद्धिकरण की घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से रैली निकालकर सचिवालय कूच […]

अल्मोड़ा:  भारी बारिश से घर क्षतिग्रस्त,  मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

ALMORA:  पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से बड़ा नुकसान हो रहा है। अल्मोड़ा जिले के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद एक घर में मलबा घुस गया जिससे घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के […]

ऋषिकेश के होटल में 16 साल की किशोरी से रेप, आक्रोशित लोगों ने किया होटल में तोड़फोड़ का प्रयास

RISHIKESH:  ऋषिकेश में नाबालिग छात्रा के साथ एक होटल में दुष्कर्म के मामले परस्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग जेसीबी लेकर रेलवे रोड स्थित उस होटल के बाहर पहुंच गए, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। भीड़ ने होटल को गिराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर […]

पौड़ी: भरसार विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत पर फूटा साथी छात्र छात्राओं का गुस्सा, विवि प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

PAURI GARHWAL:  पौड़ी जनपद के भरसार में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कृषि एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय में हॉर्टीकल्टचर की एक छात्रा की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। छात्र छात्राओं का आरोप है कि बीमार होने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा की समय रहते कोई मदद नहीं की और उसे सही […]

ShineAvi ने आयोजित किया टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग सेमिनार, फ्यूचर टीचर को बताया, विशेष जरूरतों वाले बच्चों को कैसे पढ़ाएं

DEHRADUN: विशेष जरूरतों वाले बच्चों को सिखाने के लिए क्या तरीका अपनाया जाए औऱ क्लासरूम में उन्हें अन्य सामान्य बच्चों के बराबर कैसे लाया जाए, इस विषय पर शाइन अवी लर्निंग लगातार जागरुकता कार्यक्रम करता रहा है। इसी कड़ी में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून कॉलेज में बीएड और डीएलएड अभ्यर्थियों के साथ टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग […]

शुद्धिकरण मामला, राहुल गांधी पर FIR, भड़के कांग्रेसी, हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा, देहरादून में भी प्रदर्शन

DEHRADUN/HALDWANI: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण का मामला दिनोंदिन तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही हल्द्वानी में SC-ST का केस दर्ज […]

नैनीताल देहरादून में जमकर होगी बारिश, सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे

DEHRADUN: पिछले दो दिन से प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए 31 अगस्त को देहरादून और नैनीताल जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। देहरादून डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मौसम विभाग के […]

सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, पहले चरण में होंगे ₹43.50 करोड़ के कार्य

HALDWANI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर गौलापार, हल्द्वानी में उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मानसखण्ड खेल परिसर के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी […]