रुड़की मेयर गौरव गोयल को BJP ने 6 साल के लिए किया पार्टी से बाहर

Share this news

Dehradun: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा ने अपने ही मेयर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। (bjp expell its roorkee mayor from party) रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। वह लगातार अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। निगम में भी पार्टी पार्षदों के साथ उनका बार बार विवाद होता था।

निकाय चुनाव में गोयल पार्टी से टिकट चाह रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ही ताल ठोक दी थी। मेयर बनने के बाद जुलाई 2020 में उनकी पार्टी में घरवापसी हुई थी। लेकिन 2 साल बाद फिर से पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।

(Visited 627 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In