लेह में दुःखद हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवान शहीद
New Delhi: शनिवार शाम को लद्दाख में दुखद घटना घटी। दक्षिणी लद्दाख के लेह में सेना का एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में भारतीय सेना के 9 जवान शहीद हो गए जबकि 1 जवान घायल है।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम 7 बजे के करीब हुई जब दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी में सेना का एक ट्रक फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। दुखद घटना में एक जेसीओ सहित नौ सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।घायल सैनिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर गहरा दुःख जताया है।
(Visited 265 times, 1 visits today)