मेडिकल प्रोफेशन से जुडे़ युवक युवती ने एक दूसरे को जहरीले इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी,

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून के धर्मपुर में युवक युवती ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई जबाव नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है। माना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है।

दोनों मृतक मेडिकल प्रोफेशन से जुडे थे। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

(Visited 287 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In