बाल दिवस मना कर लौट रहे थे बच्चे, बस की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, एक छात्रा और स्टाफ की मौत, दर्जनों घायल

Share this news

Sitarganj: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बाल दिवस मनाने गए स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया।  चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आई स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस सड़क पर ही पलट गई जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक बच्ची और स्टाफ की मौके पर मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। (a girl and teacher died after school bus collides with truck in nanakmatta)

जानकारी के अनुसार वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को रविवार को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बस में स्टाफ के साथ करीब 50 से अधिक छात्राएं थीं। शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कत इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई। स्कूल बस हादसे को देखकर लोगों में आफरा तफरी मच गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से लहूलुहान बच्चों को निकालना शुरू किया। हादसा इतना भयंक कर था कि स्कूल बस सड़क पलट गई। हादसे में छात्रा और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं।

हादसे के बाद छात्राओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस से निकाल कर घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सितारगंज अस्पताल में बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक बस को रॉन्ग साइड से लेकर जा रहा था। तभी अचानक किच्छा हाईवे स्थित भिटौरा के पास किच्छा की ओर से रही ट्रक से बस की टक्कर हो गई।

(Visited 1,166 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In