47 बरस के हुए सीएम धामी, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

Share this news

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस असर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह सीएम धामी राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृषटिबाधित संस्थान पहुंचे औऱ दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। सीएम ने कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। सीएम ने बताया कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

(Visited 2,914 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In