उत्तराखंड भाजपा नई टीम का ऐलान 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री शामिल, जिन विधायकों का टिकट कटा, उन्हें भी जिम्मेदारी

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड भाजपा की नई टीम गठित कर दी गई है। दिल्ली में पार्टी हाईकमान की सहमति के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नई कार्यकारिणी मिल चुकी है। (Uttarakhand BJP announced new organizational team for mahendra bhatt) नई टीम में अब तक तीनों महामंत्री बदले गए हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में टिकट से दूर रखे गए तीन पूर्व विधायकों को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की लंबी बैठक हुई थी। दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली। जिसके बाद मंगलवार को उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम की घोषणा की गई।

महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री,  तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को महामंत्री बनाया गया है। महामंत्री रह चुके कुलदीप कुमार समेत 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिन पूर्व विधायकों के 2022 के चुनाव में टिकट काटे गए थे उनमें से बलवंत सिंह भौर्याल, मुकेश कोली, देशराज कर्णवाल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नई टीम में गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आशा नौटियाल को जिम्मेदारी मिली है जबकि याव मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पर शशांक रावत का नाम फाइनल किया गया।

(Visited 1,004 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In