देहरादून के गांव में अवैध प्लॉटिंग से भूस्खलन का खतरा बढ़ा, पहाड़ी से मलबा आने से 3 घर तबाह

Share this news

DEHRADUN: देहरादून स्मार्ट सिटी से सटे कई इलाकों में बरसात से हालत खराब हैं। शहर के सहस्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुरी गांव में भूस्खलन से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए। (Landslide in brahmpuri village of Dehradun 3 house damaged) जबकि, चार मवेशी दबकर मर गए। गनीमत रही कि समय रहते तीनों मकान खाली करा लिए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग से भूस्खलन हो रहा है औऱ मबला सीधे घरों में घुस रहा है।

बुधवार शाम को सहस्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान ब्रह्मपुरी में भूस्खलन के कारण एक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी का मलबा बरसात के पानी के साथ कई घरों में घुस गया। मलबे से तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि समय रहते लोग घरों से बाहर निकल गए जिससे किसी तरह की अनहोनी टल गई। हादसे में 4 मवेशी मलबे में दबकर मर गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। जिसके लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। इसी वजह से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन किया। मलबे को हटाने का कार्य देर रात तक जारी रहा। बारिश के कारण आसपास के मार्गों पर भी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई है।

(Visited 207 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In