डैम में कूदी लड़की के लिए देवदूत बनी पुलिस, जानपर खेलकर सकुशल बचाया
Srinagar: सोमवार को श्रीनगर के जीवीके डैम में एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती डूबने लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची (POLICE RESCUES DRWOENING GIRL IN SRINAGAR DAM) पुलिस के त्वरित एक्शन से युवती की जान बचाई जा सकी।
जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई को कोतवाली श्रीनगर में सूचना मिली कि एक युवती ने जीवीके डैम में छलांग लगा दी है। पानी के तेज बहाव में युवती डूबने लगी थी। प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश, जलपुलिस के बिपिन, महेंद्र नेगी, शेखर चौहान और विनोद की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। पहेल गोताखोरों की टीम ने समय रहते युवती को बचा लिया। इसके बाद रस्सियों के सहारे लड़की को सकुशल ऊपर खींच गया।
(Visited 378 times, 1 visits today)