केदारनाथ रूट पर खराब मौसम में फंसे दो हेलिकॉप्टर, अगस्त्यमुनि में की इमरजेंसी लैंडिंग

Share this news

RUDRAPRAYAG: पहाड़ों पर अचानक मौसम में बदलाव का असर हेलीसेवाओं पर भी पडी है। चारधाम यात्रा हेली सेवा के एक हलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण अचानक अगस्त्यमुनि मैदान पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके थोड़ी ही देर बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर को भी आपात स्थिति में यहां पर उतारनापड़ा। लगातार इन घटनाओं से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

मंगलवार दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण केदारघाटी में भी मौसम खराब हो गया। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हिमालयन सर्विसेज का ये हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से शेरसी हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। मौसम खराब होने के कारण पायलट ने एहतियातन अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे जो सुरक्षित हैं। ये घटना दोपहर 1.50 की बताई जा रही है।

 

अचानक मौसम बदलने के कारण कुछ ही देर बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर को भी अगस्त्यमुनि मैदान पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ये चॉपर ट्रांसभारत एविएशन का बताया जा रहा है जो गौचर से आ रहा था।

 

(Visited 75 times, 75 visits today)

You Might Be Interested In