UTU पेपर लीक मामले में एसिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, Whatsapp पर लीक किए थे प्रश्न

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा में पेपर लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों के वॉट्सएप्प ग्रुप में ऐसे प्रश्न साझा किए थे, जो बाद में आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र से काफी हद तक मेल खाते पाए गए।

पुलिस अब इस मामले में यह जांच कर रही है कि पेपर लीक की इस कथित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क भी शामिल था या नहीं

जानकारी के अनुसार, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि सहायक प्रोफेसर ने छात्रों के वाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। 8 जुलाई को शिकायत के आधार पर प्रश्नों का मिलान किया गया तो प्रश्न मैच कर रहे थे।

यूनिवर्सिटी की आंतरिक जांच में भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा कर चुका है।

साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर पर बीएनएस की धारा 144/26, 316, 318 (4), 61 (2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

(Visited 59 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In