खत्म हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, तीन दिन बाद निहंग सिख वापस पंजाब रवाना

Share this news

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के  नगरासू स्थित गुरुद्वारे की चौथी मंजिल और छत पर पिछले तीन दिनों से डटे चार निहंग सिख आखिरकार प्रशासन और पुलिस के साथ लंबी वार्ता के बाद नीचे उतर आए। इसके साथ ही कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। विवाद खत्म होने के बाद ये निहंग सिख वापस पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं।

बीती 20 जून से सात निहंग सिख गुरुद्वारे में घुस गए थे, सेवादारों को बंधक बना लिया था, गुरुद्वारे में तोड़फोड़ भी की थी। निहंगों ने गुरुद्वारे की चौथी मंजिल और छत पर कब्जा जमा लिया था। प्रशासन उनसे लगातार बात करने की कोशिश कर कर रहा था लेकिन वो मानने को तौयार नहीं थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। विवाद के तीसरे दिन अधिकारियों द्वारा कई दौर की बातचीत और समझाइश के बाद निहंग सिख नीचे आने के लिए तैयार हुए

वार्ता सफल होने के बाद निहंग सिख गुरुद्वारे से बाहर निकले और मोटरसाइकिलों से पंजाब के लिए रवाना हो गए। उनके रवाना होने के साथ ही क्षेत्र में बनी अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हो गई और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि वापसी में भी निहंग ट्रैफिक नियमों को खुली चुनौती देते दिखे। एक बाइक पर तीन तीन खुले आम सवार होकर पंजाब के लिए रवाना हुए।

 

 

(Visited 71 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In