देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का उग्र प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़कर की वर्षवार भर्ती की मांग

Share this news

DEHRADUN:  वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 158 वें दिन भी जारी है।   सोमवार सुबह तड़के 5 बजे के करीब एकता विहार स्थित धरना स्थल से चार अभ्यर्थी सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनकी मांगों के समर्थन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी पानी की टंकी पर चढ़ गई। आंदोलनकारियों के इस फैसले से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बता दें कि वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना 158 दिन से जारी है। इस बीच 23 दिनों से आमरण अनशन भी एकता विहार धरना स्थल पर चल रह है। लेकिन जब सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी तो नर्सिंग एकता मंच से जुड़े चार अभ्यर्थी आज सवेरे 5बजे सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए

जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. आक्रोशित नर्सिंग अभ्यर्थियों के कुछ साथी एक तरफ जहां पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग एकता मंच से जुड़े कविता, विनोद समेत चार आंदोलनकारी पानी की टंकीपर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। उनको समर्थन देने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी पर चढ़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। देखते ही देखते वहां अन्य अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी और उधर भारी बारिश के बीच कई नर्सिंग अभ्यर्थी टंकी के नीचे ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि निरंतर धरना देने आमरण अनशन करने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। कई साथियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भी सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

नर्सिंग बेरोजगारों ने मांग उठाई कि नियमावली को स्थायी रूप से वर्षवार लागू किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनी रहे।

साथ ही आइपीएचएस मानकों के अनुसार पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग भी की।

(Visited 20 times, 20 visits today)

You Might Be Interested In