ऋषिकेश आए सुनील शेट्टी ने कहा, चारधाम यात्रा पर व्यवस्थाएं हैं चाक चौबंद, पुलिस प्रशासन की भी तारीफ

Share this news

RISHIKESH: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक धारणाओं को खारिज करते हुए इसे शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ से लोग परेशान रहते हैं तथा व्यवस्थाएं ठीक नहीं होतीं, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों उत्तराखंड घूमने आए हैं। ऋषिकेश में उन्होंने गंगा आरती में सामिल होने के आलावा कुछ समय बिताया है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड चारधाम यात्रा की व्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगली बार वो भी चारधाम यात्रा पर जरूर जाएंगे। सुनील शेट्टी ने कहा कि आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ से लोग परेशान रहते हैं। उत्तराखंड चारधाम यात्रा में व्यवस्थाएं ठीक नहीं होतीं, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा. वो ऋषिकेश में थे और उन्होंने पुलिस और सभी व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ़ की।

सुनील शेट्टी ने कहा कि, ऋषिकेश से चारधाम यात्रा प्रांरभ होती है। यहां देशभर से हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचे हुए हैं, इसके बावजूद ऋषिकेश में यातायात सहित अन्य व्यवस्था सुव्यवस्थित हैं, पुलिस 24 घंटे परिश्रम करते हुए, व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बावजूद यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। सुनील शेट्टी ने इसके लिए उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सराहना की है। अभिनेता ने कहा कि वो अगले दौरे पर चारधाम दर्शन के लिए भी जाएंगे। उनके इस बयान से साफ है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित चल रही है।

 

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In