रुद्रप्रयाग:  रतूड़ा में कार पर गिर गई चट्टान, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

Share this news

RUDRAPRAYAG:  भारी बारिश के बाद पहाड़ों में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाइवे पर एक वाहन पहाड़ी से पत्थर गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य तीन लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक 4 लोग इको कार संख्या UK07TD8629  में सवार होकर देवाल से देहरादून की ओर आ रहे थे। बदरीनाथ हाइवे पर रतूड़ा पहुंचते ही वाहन पर पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गए जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हैं।

(Visited 539 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In