रुद्रप्रयाग: लिंटर डालते वक्त निर्माणाधीन पार्किंग की छत गिरी, 2 मजदूर घायल, सिग्नेचर ब्रिज के बाद दूसरा हादसा

Share this news

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग में एक बार फिर से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा हुआ है। नए बस अड्डे के समीप पुनाड़ गधेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग की छत गिर गई। 1.05 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग की छत डालने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे में छत डाल रहे दो मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। बता दें कि इससे पहले रुद्रप्रयाग में रेलवे की ओर से बनाए जा रहे सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पार्किंग की छत डालने का काम हो रहा था। पार्किंग की आधा छत भी पड़ चुकी थी और मजदूर कार्य में जुटे थे। इस दौरान अचानक भराभरा कर छत सहित पार्किंग की शटरिंग नीचे गिर गई, जिससे दो मजदूर भी गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि मजदूरों को गंभीर चोटें नहीं आई।

घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन सहित प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। घटना के पीछे के कारण अभी तक यही बताया जा रहा है कि पार्किंग की निर्माणाधीन छत भार नहीं झेल पाई। जिसमें संबंधित कार्यदायी संस्था, जेई और ठेकेदार की गलतियां सामने आ रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अफसर आलम (पुत्र मोहम्मद हुसैन), उम्र 40 वर्ष, निवासी मुशल नगर, किशनगंज (बिहार) और विकास (पुत्र विनोद), उम्र 22 वर्ष, निवासी बालेकी, यूसुफपुर, हरिद्वार घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

(Visited 229 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In