बद्रीनाथ हाइवे पर दुखद हादसा, यात्रियों का वाहन नदी में गिरा, 10 की मौत, 7 घायल

Share this news

Rudraprayag: उत्तराखंड में बेलगाम सड़क हादसों में जान जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

(Visited 53 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In