हल्द्वानी : भीषण गर्मी में फुक न जाए ट्रांसफार्मर, ठंडा रखने के लिए लगाए 4 वाटर कूलर

Share this news

HALDWANI: देशभर में भीषण गर्मी काकहर जारी है। उत्तराखंड में भी पारे की तपिश ने जीवन मुहाल कर दिया है। हल्द्वानी में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। तापमान बढ़ने से बिजली के ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं आम हो रही हैं। भीषण गर्मी में लाइट चली जाए तो दिक्कतें और बढ़ जाती है। लिहाजा हल्द्वानी में भी बिजली के ट्रांसफार्मर को वाटर कूलर के जरिए ठंडा रखा जा रहा है।

हल्द्वानी के कमलुआगांजा इलाके में ट्रांसफार्मर का टेम्प्रेचर कम करने के लिए 4 वाटर कूलर लगाए गए हैं। विद्युत विभाग के भगवत सिंह रौतेला ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसलिए गर्मियों में ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं आम हो जाती हैं। लेकिन भीषण गर्मी में बिजली चली जाए तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है और विद्युत विभाग को भी नुकसान उठाना पड़डता है। लिहाजा यहां पर पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर के आस पास उसे ठंडा रखने के लिए 4 वाटर कूलर लगाए गए हैं।

रौतेला ने बताया कि आजकल ट्रांसफार्मर का अंदरूनी तापमान 65 से 70 डिग्री तक पहुंच जा रहा है जो बेहद खतरनाक स्थिति है। इससे ट्रांसफार्मर जल सकता है। इसलिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। कूलर लगाने के कारण तापमान 10 से 15 डिग्री तक नियंत्रित किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए कूलरों में लगातार ठंडा पानी भरा जा रहा है।

 

 

(Visited 2,280 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In