उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल हाइवे पर चट्टान गिरने से दबे वाहन, 1 की मौत, 5 लोग घायल

Share this news

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में शुक्रवार को गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां डबरानी के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गया। इस हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत और 5 के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए उपचार के लिए हर्षिल भेजा गया है।

ह​र्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा​धिकारी डॉ. विक्रम मंडल के मुताबिक डबरानी हादसे के कुल 8 घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है।सभी को गुम चोटें आई हैं। कोई भी अभी बातचीत की ​स्थिति में नहीं है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को डबरानी के पास चट्टान का बडा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। हादसे में एक निजी बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुति 800 वाहन, एक BRO ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस,  SDRF, NDRF,  और आपदा क्लिक रिस्पांस टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

उत्तरकाशी पुलिस के मुताबिक डबरानी के ऊपर जंगलों में आग फैली हुई है, जिसके कारण वहां लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। शुक्रवार को भी आग के कारण चट्टान खिसकने लगी जिसमें कुछ वाहन चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक अभी तक 1 मृतक का शव बरामद किया जा चुका है। जबकि दो महिलाओं व एक बच्ची समेत 5 लोग घायल हैं। पहाडी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं,  जिस वजह से दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुये हैं, मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है, मार्ग पूर्णतः सुरक्षित होने के उपरांत ही वाहनों को छोड़ा जायेगा।

 

 

(Visited 252 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In