रुड़की में बड़ा हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत

Share this news

 ROORKEE: रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में मंगलवार को ब़डा हादसा ह गया। यहां लहबौली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल हैं। हादसे में कई मवेशी भी दबकर मर गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लहबौली गांव के  ईंट भट्टे में ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरी जा रही थी, इसी दौरान ये हादसा हो गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, वहां खड़े मजदूर दीवार के मलबे में दब गए।

फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे। वहीं, एसएसपी और डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की

मृतकों के नाम 

मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी

साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर

अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी

बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली

जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफनगर

घायलों के नाम

रवि पुत्र राजकुमार(25) बड़ौत

इंतजार पुत्र लतीफ(25), निवासी चुड़ियाला

समीर पुत्र महबूब

 

(Visited 182 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In