सीएम धामी ने कुमाऊं कमिश्नर समेत अधिकारियों को दी हिदायत, लापरवाह अफसरों को लताड़ा

Share this news

NAINITAL:  नैनीताल दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कई अंदाज देखने को मिले। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम धामी लापरवाह अधिकारियों को सख्ती से हिदायत दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सीएम धामी इन दोनों लापरवाह अधिकारियों को बख्शने के मूड में नहीं है

दरअसल नैनीताल में समीक्षा बैठक के दौरान सड़कों के गड्ढों और मरम्मत के मामले पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान सीएम धामी ने अफसरों से कुछ सवाल किए तो वो टाल मटोल करते नजर आए। अफसर यूपी के क्षेत्र में आने की बात कहकर पल्ला झाड़ना चाह रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख दिखाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो-टूक कहा कि इधर उधर की बात मत करो, जो हमारे क्षेत्र में है उस पर काम करो। सीएम ने कुमाऊं कमिश्नर को भी लताड़ा कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर कमिश्नर से भी जवाब देते नहीं बना। मुख्यमंत्री ने अफसरों को हिदायत दी कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। और अगर ऐसा होता है तो फिर कार्रवाई होनी तय है। अफसरों को योजनाओं की जानकारी टिप्स पर याद रखनी चाहिए।

 

 

(Visited 250 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In