उत्तरकाशी: 33 यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 27 घायल, कई की मौत की आशंका

Share this news

Uttarkashi: उत्तरकाशी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास 33 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 07 8585) गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है।
एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।
.

(Visited 229 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In