गुड्डू बनकर नवाब ने दो बहनों को लव जेहाद में फांसा,  भागते वक्त बस अड्डे से पकड़ा गया 

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लव जेहाद के मामले थमते नही दिख रहे हैं। एक तरफ पुरोला की घटना से व्यापक जन आक्रोश व्याप्त है, वहीं  त्यूणी में भी लव जेहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने नेपाली मूल की दो युवतियों को भगाकर ले जाने के प्रयास में एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम नवाब उर्फ गुड्डू निवासी मुजफ्फरनगर है। और वह हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है।

गुरुवार सुबह नवाब उर्फ गुड्डू दो सगी नेपाली बहनों के साथ त्यूणी बस अड्डे पर आया था। जहां से वह गाड़ी किराए पर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रूद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। मौके पर पुलिस को बुलाने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मामला आराकोट पुलिस चौकी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी को ट्रांसफर किया गया है।

(Visited 97 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In