बीच सड़क पर डाल दी खाट, रील के चस्के ने 2 युवाओं को पहुंचाया जेल
DEHRADUN: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करन से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देहरादून में एक युवा बीच सड़क पर चारपाई बिछाकर बैठ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
घटना शिमला बाईपास चौक स्थित सेंट ज्यूड्स चौक की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक ने चौक पर खाट बिछाई और चादर ओढ़कर लेट गया। बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा था। पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की तो युवकों का भी पता चल गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गौरव कश्यप निवासी सेवला कला और अब्दुल शमी निवासी मेहुवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर यातायात को अवरुद्ध करते हुए अपनी जान जोखिम में डालने का केस लगाया गया है।
(Visited 162 times, 1 visits today)