चमोली: सेना का वाहन खाई में गिरने से दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर

Share this news

CHAMOLI: चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए,. जिन्हें गोपेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग सेना का वाहन अचानक नियंत्रित होकर 500 म टर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। स्थानीय युवकों ने पुलिस की मदद से दोनों घायल जवानों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि जांबाज सिंह के सिर में हल्की चोट आई हैं, जबकि, धवन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं वो बेहोशी की हालत में है। उनकी हालत को देखते हुए सेना के हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों जवान सिग्नल कंपनी, ज्योतिर्मठ में तैनात हैं।

(Visited 102 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In