कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री ने अस्पताल में जाकर जाना हाल

Share this news

DEHRADUN:  नवरात्र के मौके पर कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल में जाकर बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को  बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। इस घटना के कारणों की जांच के लिए स्वास्थ्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है। पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जफ्त किया गया है। लगातार कार्रवाई जारी है।

(Visited 566 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In