पौड़ी: महिला ग्राम प्रधान का आरोप, बुजुर्ग ने की बदसलूकी , हाथ खींचा

Share this news

PAURI GARHWAL : पौड़ी जनपद के मरोड़ा ग्राम पंचायत की युवा प्रधान वीरा रावत ने गांव के बुजुर्ग पर कई आरोप लगाए हैं। वीरा रावत ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करके इस घटना के बारे में बताया है। हालांकि बुजुर्ग के पक्ष की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वीरा रावत ने लिखा है कि 12 मई की शाम को वह गांव में निरीक्षण के लिए गई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात गाँव के एक व्यक्ति से हुई, जिसके बारे में मुझे पता चला था कि वह दूसरे गाँवों में मेरे चरित्र को लेकर गलत और अपमानजनक बातें फैला रहा है। मैंने उससे सिर्फ इतना पूछा कि आखिर वह मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों कर रहा है कि “प्रधान लड़कों के साथ घूमती है” या “प्रधान का चरित्र खराब है।” मैंने उसे समझाया कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी गाँव में आता है, तो प्रधान होने के नाते मुझे उनके साथ गाँव का निरीक्षण कराना पड़ता है, यह मेरी जिम्मेदारी है, कोई गलत बात नहीं।

लेकिन मेरी बात सुनने के बजाय वह व्यक्ति अचानक गुस्से में आ गया और मेरे साथ ऊँची आवाज में अभद्र व्यवहार करने लगा। देखते ही देखते उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती खींचते हुए मुझे गौशाला की तरफ ले जाने लगा। वह बार-बार कह रहा था— “चल तुझे गौशाला के अंदर लेके जाता हूँ।” मैंने अपना हाथ छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने मेरा हाथ नहीं छोड़ा। उस समय मैं बहुत डर गई थी और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी।

हालांकि देवभूमि डायलॉग ग्राम  प्रधान वीरा रावत के किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता।

बता दें कि पिछले साल हुए पंचायत चुनाव में 23 साल की वीरा रावत ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। मरोड़ा गांव में शराब बैन करने को लेकर उनका फैसला काफी सुर्खियों में रहा था।

 

 

 

(Visited 55 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In