अल्मोड़ा से आ रही कार बस से भिड़ी, 1 महिला की मौत, 23 घायल

Nainital: नैनीताल जिले में चमड़िया बैंड के पास एक कार और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से शीतला खेत अल्मोड़ा जा रही केमू बस संख्या (UK04 PA0520) से […]

सीएम का बायान, नहीं बचेंगे भर्ती परीक्षाओं के घोटालेबाज, नकल विरोधी कानून से कसेगी नकेल

Champawat: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और पेपर लीक प्रकरणों से हताश युवाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भरोसा दिलाया है। चम्पावत में मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त से सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जा रहा है जिससे ऐसे प्रकरणों पर […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण , बोले पूर्व सैनिक हमारे लिए भीष्म पितामह की तरह

DEHRADUN : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून के चीड़बाग में शौर्यस्तळ का लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्षा मंत्री ने शहीद जसवंत सिंह मैदान में वेटरन रैली में हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह सोल ऑफ स्टील अभियान की भी शुरुआत की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों से […]

धामी कैबिनेट के फैसले: जोशीमठ भू धंसाव प्रभावितों का बिजली पानी का बिल माफ, लोन में भी राहत, सख्त नकल विरोधी सख्त कानून बनेगा

DEHRADUN:  भूधंसाव से संकट में घिरे जोशीमठ को बचाने के लिए धामी कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने भू धंसाव से प्रभावित लोगों का लोन एक साल तक माफ करने, बिजली पानी के बिल 6 माह तक माफ करने औऱ प्रभावितों के लिए किराया राशि को 4 हजार से बढ़ाकर 5000 करने का […]

क्या फिर से युवाओं के सपने होंगे चकनाचूर?, अब पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप

DEHRADUN: क्या उत्तराखंड के युवाओं से फिर धोखा हुआ है? क्या सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए युवाओं को एक बार फिर झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 3 दिन पहले हुई पटवारी व लेखपाल भर्ती  की परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पारदर्शिता और सुरक्षा के […]

अब चंबा, श्रीनगर, कर्णप्रयाग के घरों में भी दिखी दरारें, लोगों में जोशीमठ जैसी त्रासदी का डर, विकास के साइड इफेक्ट

DEHRADUN:  उत्तराखंड के विकास के चलाई जा रही निर्माण योजनाओं के साइड इफेक्ट भी दिखने लगे हैं। जोशीमठ में भू धंसाव की त्रासदी के बाद अब कर्णप्रयाग, श्रीनगर, व चंबा के लोग भी दहशत में हैं। यहां भी घरों में बड़ी बड़ीड दरारें देखी जा रही हैं। हालांकि अभी तक दरारों के कारणों का स्पष्ट […]

जोशीमठ त्रासदी: प्रभावित परिवारों को 1.5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान, स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी

Joshimath:  जोशीमठ में भू-धंसाव की त्रासदी पर लोगों का आक्रोश बढञता जा रहा है। मंगलवार रात से स्थानीय लोग होटलों और भवनो को गिराए जाने से पहले मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्श कर रहे थे। शासन ने बुधवार को डेढ़ लाख रुपए प्रति परिवार मुआवजे का ऐलान किया है। बावजूद इसके लोगों का आक्रोश […]

जोशीमठ भू धंसाव पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,  आज से गिराए जाएंगे दो क्षतिग्रस्त होटल 

Delhi/Joshimath: जोशीमठ में भू धंसाव से पैदा हुई त्रासदी पर सुप्रीम कोर्ट फिलहालसुनवाई नहीं करेगाष सुप्रीम कोर्ट ने ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की याचिका को खारिजद कर दिया है। शँकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शीर्ष अदालत से जोशीमठ के मामले पर तत्काल सुनवाई करने और भू धंसाव को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग […]

जोशीमठ त्रासदी: डेंजर जोन के घरों पर लगे लाल निशान, गाढ़ी कमाई से बने घरों को गिराये जाने पर लोगआक्रोशित, 81 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

Joshimath: जोशीमठ भू धंसाव की त्रासदी विकराल होती जा रही है। प्रशासन ने लोगों क सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है। इस बीच 678 प्रभावित घरों में से करीब 68 घरों को बहुत ज्यादा संवेदनशील माना गया है जिन्हें फौरन गिराए जाने की बात कही जा रही है। प्रशासन ने ऐसे […]

जोशीमठ भूधंसाव पर इमरजेंसी बैठक में बोले मुख्य सचिव, हमारे लिए एक एक मिनट बेशकीमती

Dehradun: जोशीमठ में भू-धंसाव से विकराल होते हालात पर शासन प्रशासन बेचैन है। सीएम से लेकर मुख्यसचिव तक सब कसरत में हैं। इसी को देखते हुए सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने जोशीमठ भू-धंसाव पर शासन में उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक ली। बैठक में संधू ने निर्देश दिए कि जोशीमठ मामले में […]

अनियंत्रित विकास या निर्माण प्रोजेक्ट का नतीजा: टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में दरारों से जोशीमठ त्रासदी जैसा डर

Dehradun:  बड़ी परियोजनाओं और अयंत्रित विकास के साइड इफेक्ट समूचे पहाड़ में दिखने लगे हैं। जोशीमठ में भू धंसाव की त्रासदी विकराल होती जा रही है। 600 से ज्यादा परिवारों पर संकट है। जोशीमठ के अस्तित्व पर गंभीर खतरा है। अभी सरकार जोशीमठ त्रासदी से निपट भी नहीं सकी कि, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी […]

जोशीमठ त्रासदी: PM मोदी ने CM से फोन पर लिया अपडेट, PMO ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Dehradun/Delhi: जोशीमठ में भू धंसाव से विकराल होते हालात पर अब केंद्र भी जाग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालातों के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर जानकारी ली है। पीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उधर पीएमओ में भी प्रधानमंत्री के निजी सचिव ने जोशीमठ पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई […]