DAV कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने भरे मंच से की गाली गलौच

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून के डीएवी कॉलेज का छात्र संघ समारोह लगातार विवादों में बना हुआ है। इस कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री धामी भी शामिल हुए थे, लेकिन उनके जाते ही छात्रों के गुटों में झड़प हो गई और एक छात्र को चाकू तक लग गया। इस बीच कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा खुलेआम गाली गलौच करते नजर आए।

दरअसल डीएमवी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह के लिए सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया था। कार्यक्रम में तमाम राजनेताओं ने भी शिरकत की थी। मुख्यमंत्री धामी भी यहां आए थे। लेकिन उनके जाते ही हंगामा होने लगा। पहले तो लाइव शो के दौरान छात्र आपस में भिड़ गए जिससे एक छात्र चाकू लगने से घायल हो गया।

इस कार्यक्रम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मासूम शर्मा भरे मंच से माँ-बहन की गालियाँ देते नजर आ रहे हैं। मासूम ने आरोप लगाया कि वो होटल में ठहरे थे, वहां एक गुंडा उनोक मारने के लिए आया था। इसके बाद मासूम ने गालियां देते हुए कहा कि मैं डरता नहीं हूं। जिस वक्त मासूम भरे मंच से अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा था, मंत्री राम सिंह कैड़ा और विधायक उमेश शर्मा भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन मासूम को रोकने की किसी ने कोशिश नहीं की।

अब लोग सवाल उठा रहे है कि शिक्षा के मंदिर में आखिर हम ये कैसी संस्कृति परोस रहे हैं। क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब अब यह हो गया है कि सार्वजनिक मंच पर महिलाओं का अपमान सामान्य माना जाए

(Visited 507 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In