भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं रुदप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अगले तीन दिनो तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, […]

गौरीकुंड के पास भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद,  यात्रा रोकी गई, रुमसी गांव में बादल फटने से बड़ा नुकसान

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड में पहाड़ी दरकने से मलबा-पत्थर आने पर पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित‌ हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूर्ण रूप से  बन्द कर दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात […]

चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, बारिश, भूस्खलन के दौर के बाद 5 गुना घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को भी केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। यमुनोत्री में भी सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन के बाद से यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन, यात्रियों में अफरा तफरी, बार बार बाधित हो रही यात्रा

KEDARNATH:   केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केदारनाथ […]

चारधाम में श्रद्धा अपार, श्रद्धालुओं की संख्या 31 लाख के पार, केदारनाथ में हुआ 300 करोड़ का कारोबार

DEHRADUN:  विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खराब मौसम भी श्रद्धालुओं का हौसला नही डिगा पा रहा है। बुधवार शाम तक चारों धामों में कुल 31 लाख 88 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। अकेले केदारनाथ धाम में करीब 12 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। खास बात ये है कि […]

गंगोत्री जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलटी,  सभी सुरक्षित, तेज रफ्तार से हुआ हादसा

UTTARKASHI: गंगोत्री हाइवे पर शुक्रवार को बडा हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस नालूपानी के हेयरपिन बैंड के पास सड़क पर पलट गई, जिससे 29 यात्री घायल हो गए। 8 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक […]

केदारनाथ धाम में डीजे पर थिरककर भंग की धाम की पवित्रता, युवकों पर मुकदमा दर्ज

KEDARNATH:  एकांतवासी शिव के पावन धाम केदारनाथ में डीजे बजाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर के पीछे कुछ युवकों द्वारा जोर से डीजे बजाने और उस पर थिरकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने धाम की पवित्रता भंग करने का मुकदमा दर्ज […]

चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 80 हजार श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन, बदरीनाथ में पहले दिन 23 हजार भक्त पहुंचे

BADRINATH:  चारधामों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता उमड़ने लगा है। अब तक 6 दिन में चारों धामों में 1,89,212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है। बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दिन 23580 लोगों ने दर्शन किया है। केदारनाथ धाम […]

खुल गए भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

BADRINATH: भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी […]

चारधाम यात्रा की बसों को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों से की अपील, स्वच्छता बनाए रखें

RISHIKESH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया एवं श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए ले जा रही 10 बसों को […]

शंकराचार्य की गद्दी, उद्धव, कुबेर की डोली पहुंची बदरीनाथ धाम, कल खुलेंगे बदरी विशाल के कपाट

BADRINATH:  गंगोत्री, यमुनोत्री , केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ साथ कुबेर, उद्धव की डोलियां और गाड़ू घड़ा यात्रा श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। जबकि भगवान कुबेर जी की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी […]

विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, हर हर महादेव से गूंजी केदारघाटी

KEDARNATH :  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री […]