होटल में कमरा न मिलने पर भड़का दरोगा, होटल कर्मचारी से की अभद्रता, फोन तोड़ा, जांच के आदेश

Share this news

RUDRAPUR: वर्दी के गुमान में कई पुलिसकर्मी समान्य शिष्टाचार तो भूल ही जाते हैं, अपने व्यवहार से खाकी को भी बदनाम कर देते हैं। मामला रुद्रपुर का है, यहां एक होटल में कमरा न देने पर दरोगा इतना आग बबूला हो गया कि होटल कर्मी से अभद्रता करने लगा, आनन फानन में रजिस्टर चेक करने लगा और होटलकर्मी का फोन पटक कर तोड़ दिया। होटल मालिक ने कोतवाली में आरोपी दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। बहरहाल एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

मंगलवार रात रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में होटल में कमरा न मिलने पर रुद्रपुर में तैनात एक दरोगा होटल कर्मचारी से भिड़ गया। होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में शेलेंद्र कुमार चिलाना ने बताया कि गाबा चौक रुद्रपुर में उसका चिलाना टावर नाम से होटल है। 5 मार्च की रात्रि साढ़े 11 बजे विकास कुमार नाम का व्यक्ति होटल में आया और खुद को रमपुरा चौकी का इंचार्ज बताया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से कहा कि पुलिस स्टाफ होने के चलते उसे एक कमरा चाहिए, जब कर्मचारी ने सभी कमरे फुल होने की बात कही तो आरोपी दरोगा आग बबूला हो गया। उसने कर्मचारी का फोन छीन कर उसे जमीन में पटक दिया। साथ ही होटल का रजिस्टर जमीन में फेंक दिया। आरोप है कि दरोगा ने कर्मचारी से अभद्रता भी की। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित होटल कर्मचारी ने बताया कि दरोगा ने जबरदस्ती सभी कमरे खुलवाये और वहा रुके लोगों को भी परेशान किया।

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपकर जांच एक सप्ताह में सौंपने के निर्देश दिए हैं।

 

 

(Visited 209 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In