मदमहेशर घाटी में फंसे 52 यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, कल भी जारी रहेगा SDRD का अभियान

Share this news

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ ने भारी बारिश से पुल टूटने के बाद 52 श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया है। SDRF टीम ने बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में श्रद्धालुओं को विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की है।
दरअसल 14 अगस्त को मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था इससे वहाँ पर गये यात्री फंस गए थे। सूचना मिलने पर SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा, के निर्देश पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। और विषम हालात में रेस्क्यू को अंजाम दिया।

बनतोली के पास पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद 200 मीटर मार्ग भी ध्वस्त हो गया था जिसके दूसरी ओर कुछ लोग फंसे हुए थे। नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण नदी पार करना संभव नही था। 15 अगस्त 2023 को SDRF टीम द्वारा पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए रोप रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए वहाँ फंसे 52 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

मौसम की दुश्वारियों एवं कोहरे के चलते इस स्थल तक हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से ग्राम प्रधान गौंडार के साथ निरन्तर सम्पर्क स्थापित किया गया है। मौसम के खराब होने के कारण रेस्क्यू को रोक दिया गया है। वहाँ पर स्थानीय लोगों के द्वारा फंसे लोगों की निरन्तर आवश्यक मदद की जा रही है। कल मौसम खुलने पर पुनः रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया जायेगा

(Visited 2075 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In