इस वजह से 56 माह तक मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठे रुद्रपुर महापौर, छलक उठी आंखें

Share this news

RUDRAPUR: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रविवार सुबह रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान नगर निगम में अनोखा नजारा दिखा। दरअसल अपने प्रण के अनुसार रुद्रपुर मेयर 56 महीनों बाद अपनी कुर्सी पर बैठे तो भावुक हो उठे।

सीएम धामी नेपहले नगर निगम में बनी बिल्डिंग और सीबीजी प्लांट का शुभारंभ किया। निगम में उन्होंने राज्य के पहले सीबीजी प्लांट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएम ने मेयर रामपाल सिंह को रुद्रपुर के नगर निगम में मेयर को कुर्सी पर बैठाया। 56 महीनों के बाद कुर्सी पर बैठने पर मेयर रामपाल सिंह भावुक हो गए। दरअसल रामपाल सिंह ने प्रण लिया था कि जब तक नजूल की भूमि का मामला हल नहीं हो जाता, तब तक वे मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अब नजूल भूमि का मामला हल हुआ तो सीएम के सामने रामपाल सिंह मेयर की कुर्सी पर बैठे।।

(Visited 392 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In