लेबर रूम में भर्ती प्रेग्नेंट महिला चाय पीने बाहर निकली, लिफ्ट के बाहर हो गई डिलीवरी

Share this news

Dehradun: राजधानी के सबसे बड़े दून अस्पताल में स्टाफ की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है।अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती प्रेग्नेंट महिला को चाय पीने बाहर जाने की इजाजत दे दी गई, लेकिन जैसे ही महिला लिफ्ट के बाहर पहुंची उसने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के निर्देश पर संबंधित डॉक्टरों एवं कर्मचारियों से जवाब मांगा जा रहा है।

देहरादून की 33 वर्षीय महिला शनिवार से लेबर रूम में भर्ती थी। जैसे ही महिला चाय पीने के लिए निकली थी, लिफ्ट के बाहर ही उसकी डिलीवरी हो गई। आनन-फानन में वापस उसे वार्ड में लाया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।

उधर ऐसी व्यवस्थाओं पर प्राचार्य आशुतोष सयाना ने जवाब तलब किया है। स्टाफ से पूछा जा रहा है कि ऐसी स्थिति में महिला को वार्ड से बाहर क्यों जाने दिया गया।

(Visited 228 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In