देहरादून में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, अब 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला

Share this news

Dehradun: राजधानी देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत थम नहीं रही है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित गलज्वाड़ी मरोड़ी गांव में रविवार रात 10 साल के बच्चे को गुलदार ने शिकार बना लिया। दो महीनों में गुलदार के हमले की ये तीसरी घटना है, जिससे लोगों में भय के साथ आक्रोश है।

गलजवाड़ी, मरोड़ी और आसपास के इलाकों में कई दिन से गुलदार देखा जा रहा था। रविवार को गुज्जर बस्ती में 10 साल का रियासत अली रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास ही पेशाब करने गया था। जहां झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चीखने पर बच्चे के पिता मीर हमजा अन्य लोगों के साथ बाहर आए और गुलदार जबड़े से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया। शोर सुनकर बस्ती के अन्य लोग भी वहां आ गए। जिस पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल में भाग गया। बुरी तरह घायल बच्चे को जब तक अस्पताल ले जाया जाता उसने दम तोड़ दिया।

लोगों में आक्रोश
सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस्ती में बच्चे की मौत से कोहराम मच गया। वन विभाग की तीन टीम देर रात तक गुलदार की तलाश में कांबिंग करती रहीं। मरोड़ी गांव के निवासियों ने बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस और वन कर्मियों का घेराव करते हुए उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गुलदार क्षेत्र में घूम रहा था और शिकायत के बावजूद कोई करवाई नहीं को गई। बताया की गुलदार पिछले कुछ दिनों में पांच बार हमले का प्रयास कर चुका है।
बीते दिसंबर में राजपुर क्षेत्र में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से आगे सिंगली गांव से एक चार साल के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया था। गांव में आयांश निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से गुलदार उठाकर ले गया और उसका क्षत विक्षत शव मिला था। तब से ही क्षेत्र में वन विभाग गुलदार की तलाश कर रहा था, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। बताया जा रहा है कि उसी गुलदार ने अब गलजवाड़ी में बच्चे पर हमला किया।

(Visited 219 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In