अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत 3 की मौत

Share this news

ALMORA: अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो से वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

(Visited 91 times, 4 visits today)

You Might Be Interested In