सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, कैंटर से टकराई पवनदीप की गाड़ी

Share this news

DEHRADUN: इंडियन आइडल सीजन12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यूपी के अमरोहा में नेशनल हाइवे 9 पर उनकी कार एक कैंटर से टकरा गई जिसमें पवनदीप और उनके दो साथी घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है।

हादसा अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुआ। बताया जा रहा है पवनदीप एक कार्यक्रम के लिए चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे सिंगर पवनदीप की गाड़ी नेशनल हाईवे -9 पर खड़ी कैंटर में पीछे से जाकर टकरा गई। हादसे में पवनदीप की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पवनदीप के साथ ही चालक को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली भेजा गया है।

फिलहाल पवनदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता और बहन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2015 में द वॉयस ऑफ इंडिया में भाग लिया। वह शो के विनर बने और इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम किया। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ कार और 25 लाख की प्राइज मनी भी जीती थी

 

 

(Visited 1,037 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In