लिव इन में रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, कुछ दिन पहले हुई थी प्री मैच्योर डिलीवरी, UCC में नहीं था रजिस्ट्रेशन

Share this news

DEHRADUN:  लिव-इन रिलेशनशिप में देहरादून में रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीसीए की कुछ दिन पहले प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। मृतक लड़की और उसके लिव इन पार्टनर ने यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था और न ही उनके परिजनों को दोनों के साथ रहने के बारे में कोई जानकारी थी।

जानकारी के अनुसार  खटीमा की रहने वाली युवती देहरादून के सुभाष नगर स्थित एक विश्वविद्यालय से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह खटीमा निवासी युवक के साथ लिव-इन संबंध में रह रही थी। छात्र भी इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई कर चुका है। पुलिस के मुताबिक युवती गर्भवती थी। कुछ दिन पहले उसने आठ महीने के गर्भ पर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी सिजेरियन प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु को को एनआईसीयू (NICU) में रखा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी ज्यादा बिगड़ गई। प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। बेटी की मौत की खबर मिलते ही खटीमा से उसके परिजन भी देहरादून पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यूसीसी पोर्टल पर नहीं कराया था पंजीकरण

लिव इन में रह रहे युवक और छात्रा ने यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच पता लगा कि दोनों ने अपने परिजनों को भी एक दूसरे के साथ रहने की जानकारी नहीं दी हुई थी। छात्र जब डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई तब उसके परिजनों को पता लगा।

 

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In