गढ़वाल राइफल्स का जवान बाग सिंह , लेह श्रीनगर मार्ग पर हादसे में शहीद

Share this news

Chamoli: उत्तराखंड के लिए रविवार को एक दुःखद खबर आई। चमोली निवासी भारतीय सेना के जवान लेह श्रीनगर मार्ग पर सड़क हादसे में शहीद हो गए। जवान बाग सिंह के निधन पर सीएम धामी, कैबिनेट मंत्रियों, पूर्व सीएम ने दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान बाग सिंह लेह श्रीनगर मार्ग पर सड़क हादसे में शहीद हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिक की शहादत को नमन करते हुए ट्वीट किया है उत्तराखण्ड के वीर सपूत, चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी,9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर माँ भारती की सेवा के दौरान शहीद होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

(Visited 429 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In