शौैर्य सम्मान: शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल को शौर्य चक्र, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से नवाजा गया

Share this news

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज देश के वीर जांबाजों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलवामा में आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वायुसेना के जांबाज विंग ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया

मेजर विभूति की मां और पत्नी ने लिया सम्मान

उत्तराखंड को गौरवनान्वित करने वाले शहीद मेजर विभूति को आज मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।

दून निवासी विभूति ढौंडियाल जम्मू-कश्मीर में हुए 2019 में हुए सैन्य अभियान में शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की टीम ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। वर्तमान में उनके घर में मां सरोज, पत्नी नितिका और सबसे छोटी बहन वैष्णवी हैं। सबसे बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। मेजर विभूति के शहीद होने के बाद पत्नी नितिका ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का निश्चय किया और वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा पास करके सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हुई हैं।

जाबांज अभिनंदन को वीर चक्र

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद ही खास है।  27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन को अब पदोन्नत करके ग्रुप कैप्टन बनाया गया है।

 

(Visited 58 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In