Videos483 Videos

डेमोग्राफी चेंज पर भिड़े जौनसार के दो नेता, विधानसभा में प्रीतम सिंह और मुन्ना सिंह चौहान के बीच तीखी बहस

DEHRADUN:  उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विधानसभा तक विशेष सत्र चल रहा है। इस दौरान विधानसभा में जौनसार के दो नेताओं मुन्ना सिंह चौहान और प्रीतम सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं को सियासी प्रतिद्वंदी भी माना जाता है। दरअसल 25 साल के उत्तराखंड में विकास के कामों और ज्वलंत मुद्दों […]

चौखुटिया से देहरादून पहुंची ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा, सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पदयात्रियों को पुलिस ने जबरन रोका

DEHRADUN:  चौखुटिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को लेकर शुरू हुआ जनआंदोलन ऑपरेशन स्वास्थ्य अब देहरादून  पहुंच चुका है। एक ओर प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष का जश्न मना रही है, वहीं यह पदयात्रा बीते 25 वर्षों के […]

जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

GANGOTRI: मां गंगा के पावन धाम, गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ पूरा गंगोत्री धाम गंगा मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा। […]

बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, नुकसान की खबर नहीं

CHAMOLI:  बदरीनाथ के पास कंचन गंगा नाले के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर कंचनगंगा में आ गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को दोपहर के समय बदरीनाथ […]

चमोली में घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने किया हमला, पति की मौत,  पत्नी एम्स रेफर

CHAMOLI:  उत्तराखंड में जंगली जानवरों के आतंक से निर्दोष लोगों की मौत का दुखद सिलसिला जारी है। चमोली के ज्योर्तिमठ प्रखंड में भालू का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। यहां डुमुक गांव में पशुओं के लिए घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई […]

चौखुटिया: स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर जनसैलाब,  मातृशक्ति व युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

ALMORA:  चौखुटिया अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी है। 14 दिन तक अनशन और धरना प्रदर्शन के बाद आज लोगों का सब्र जवाब दे गया और बुधवार लोगों का सैलाब सड़कों पर उतर आया। लोगों ने एक सुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की मांग की। […]

पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सड़कों पर उतरे चौखुटिया के लोग, पूर्व फौजी का अनशन जारी, जल सत्याग्रह भी शुरू

ALMORA:  पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अल्मोड़ा के चौखुटिया में लोगों ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका चुना है। जहां लोग रैली निकालकर सड़कों पर उतरकर आक्रोश जता रहे हैं। वहीं पूर्व फौजी भुवन कठायत 6 दिन से अनशन पर बैठे हैं। एक और पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर हीरा सिंह पटवाल ने जल सत्याग्रह […]

आदि कैलाश रूट पर मिलेगा किफायती ठिकाना, सीमांत गांव गर्ब्यांग में सेना ने शुरू किया टेंट होमस्टे, स्थानीय लोगों की संवरेगी आर्थिकी

PITHORAGARH: खूबसूरत होमस्टे के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहे उत्तराखंड में एक और शानदार पहल की गई है। पर्यटन और सतत विकास को बढ़ावा देने के मकसद से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत सीमावर्ती गांवों में अब टेंट बेस्ट होमस्टे की शुरुआत की है। इन होमस्टे का संचालन स्थानीय महिलाएं और नागरिक […]

देहरादून: स्कूल टाइम पर बच्चों पकड़ा दिया तसला-फावड़ा-बेल्चा, मजदूरी कराने पर प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

DEHRADUN:  उत्तराखंड के स्कूलों में इन दिनों स्कूल टाइम पर बच्चों से बालश्रम करवाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। देहरादून के एक प्राइमरी स्कूल में भी ऐसा ही मामला सामने आया जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित कर दिया है। दरअसल आज राजकीय […]

केदारनाथ – बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानों में ठंड ने दी दस्तक

KEDARNATH: उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम , बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। यमुनोत्री धाम में भी आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। विश्व […]

कोटद्वार में नम आंखों से शहीद सूरज को दी गई श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब

Kotdwar: बरामुला में शहीद कोटद्वार के लाल राइफलमैन सूरज सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नाम आंखों से शहीद सूरज को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। देर रात उनका पीर्थिव शरीर कोटद्वार पहुंचा। जिसके बाद आज सैन्य सम्मान के साथ शहीद सूरज सिंह नेगी का […]

राजपुर एसओ की करतूत से खाकी पर दाग, नशे में धुत होकर तीन वाहनों को मारी टक्कर, तत्काल स्सपेंड, मुकदमा भी दर्ज

DEHRADUN: देहरादून के पॉश इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। एसएसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए रात में थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। मेडिकल […]