देहरादून2039 Videos

पहाड़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बंद, देहरादून हुआ पानी-पानी, कल स्कूल रहेंगे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के हिसाब से गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सावन के पहले सोमवार को बदरा जमकर बरसे। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में भारी बारिश के बाद जगह जगह जलभराव देखने को मिला जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से कई रास्ते बंद हो गए हैं। गढ़वाल में भी बारिश और […]

राज्य की नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार, CM ने कहा एक्ट बनाएंगे

Dehradun: अग्निवीर सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले दिनों सेना ने योजना में संशोधन पर विचार करने की भी बात कही थी। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अग्निवीर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के […]

मसूरी में भूस्खलन से कोतवाली का एक हिस्सा ढहा, माल रोड पर पसरा मलबा, त्यूणी में सड़क हादसे में दो की मौत

MOSSOORIE:  पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लगातार बारिश से  मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया। माल रोड़ पर मलबे का ढेर लग गया […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

बेशकीमती पर्यावरणीय सेवाएं, इकोलॉजिकल विकास के आंकड़े बताएगा GEP, सीएम धामी ने लॉन्च किया जीईपी इंडेक्स

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए  उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (जी.ई.पी) लॉन्च किया। जी.ई.पी की शुरआत करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 4 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा  के आधार पर किया गया है। […]

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

चारधाम के नाम पर नहीं बन सकेंगे ट्रस्ट, ओपीडी चार्ज, एंबुलेंस चार्ज में कमी, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवानों के बलिदान पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कुल 22 प्रस्ताव रखे गए। कैबिनेट […]

उत्तराखंड में फेरी, ठेली वालों को फड़ पर पहचान पत्र लगाना जरूरी, निकाय जारी करेंगे आईडी कार्ड

DEHRADUN: उत्तराखंड में अब कोई भी बिना पहचान के रेहड़ी ठेली नहीं लगा सकता।  फेरी-ठेली वालों को जल्द पहचान पत्र प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय की ओर से राज्य के समस्त नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें निर्देशित किया […]

RTI से खुलासा, सैन्यधाम निर्माण में चल रहा कमीशनखोरी का खेल, सीबीआई, पीएमओ से शिकायत

DEHRADUN: उत्तराखंड में बहुचर्चित सैन्यधाम का निर्माणलगातार सवालों के घेरे में है। निर्माण को लेकर अनियमितताओं और बेवजह देरी पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। अब इसके टेंडर में भी गोलमाल के आरोप लग रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि सैन्य धाम में टेंडर से लेकर निर्माण कार्यों […]

निजी कंपनियों में चयनित 212 युवाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने कहा 15 हजार को दी सरकारी नौकरी

DEHRADUN :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के इन छात्र-छात्राओं को विभिन्न कम्पनियों में प्लेसमेंट/नौकरी मिली है। इस वर्ष अभी तक राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से 65 प्रतिशत युवाओं को रोजगार […]

15 अगस्त तक 1.64 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम धामी ने शहीदों के नाम किया पौधारोपण

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों […]

सीएम के आश्वासन के बाद दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का विरोध कर रहे तीर्थपुरोहितों का धरना स्थगित

RUDRAPRAYAG: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर बढ़े बवाल ने नया मोड़ ले लिया है। केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद मंदिर के विरोध में अपना धरना स्थगित कर दिया है। हालांकि तीर्थपुरोहितों का साफ कहना है कि अगर ट्रस्टच ने फिर भी जबरदस्ती की तो वे कोर्ट […]