उत्तराखंड खबर

3188 Videos

पिथौरागढ़: नदी में गिरी मंदिर से घर लौट रही युवतियों की स्कूटी, एक का रेस्क्यू, दूसरी लापता

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट मार्ग पर सोमवार शाम बडा हादसा हो गया। यहां हाटकालिंका मंदिर से पिथौरागढ़ की ओऱ जा रह युवतियों की स्कूटी अनियंत्रित होकर सरयू नदी में जा गिरी। एक युवती छिटककर झाड़ियों में फंस गई जिससे उसकी जान बच गई, जबकि दूसरी युवती नदी में जा गिरी। लापता युवती की तलाश में […]

पिथौरागढ़ में कलयुगी भाइयों ने नाबालिग फुफेरी बहन का किया रेप, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के थल क्षेत्र में दो भाइयों ने 13 साल की नाबालिग बहन का रेप किया। बहन के प्रेग्नेंट होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पीड़िता के फुफेरे भाई लगते हैं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया […]

दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई करने वाला तंजानियाई पैडलर दून पुलिस की गिरफ्त में, 50 लाख की कोकीन जब्त

DEHRADUN:   ड्रगतस्करी के लिए कुख्यात कोबरा गैंग पर बड़ी चोट करने में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कायमाबी मिली है। पुलिस ने कोकीन के बड़े तस्कर कोबरा गैंग के मुख्य विदेशी पैडलर को गिफ्तार किया है। पुलिस ने तंजानिया के रहने वाले आरोपी को देहरादून के राजपुर थाने से अरेस्ट किया है। उसके पास से 68 […]

पिथौरागढ़:  अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिरा वाहन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे की खबर से गांव […]

पौड़ी: सरकारी स्कूल के टीचरों के आपसी झगड़े में पढ़ाई ठप, स्कूल प्रिंसिपल ने साथी टीचर को दे दिया श्राप

PAURI GARHWAL: पौड़ी जनपद से सतपुली कस्बे के नजदीक राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज बिलखेत में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। यहां चार शिक्षकों के बीच लंबे अरसे से मन मुटाव चल रहा है जिसका खामियाजा यहां पढ़ रहे छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बीते दिनों अभिभावक संघ की बैठक के दौरान प्रिंसीपल […]

CM की घोषणा, केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड से मिलेगी पहचान, जिले को 195 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Rudraprayag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश- विदेश में केदार ब्रांड बनाकर तैयार कर विपणन किया जाएगा। मातृशक्ति की आजीविका सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम […]

CM धामी की बड़ी घोषणा, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित

RUDRAPRAYAG: श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थाई कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दशहरे से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत विनियमितीकरण की घोषणा की है। CM की घोषणा पर BKTC कर्मचारियों में खुशी की लहर है। मंदिर समिति ने इसके लिए मुख्यमंत्री […]

चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी ट्रैकर्स का रेस्क्यू, एयरफोर्स, SDRF ने सुरक्षित निकाला

CHAMOLI: चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी महिला पर्वतारोहियों को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार […]

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ITBP के जवानों की बस  गंगोत्री हाइवे पर पलटी, 7 जवान घायल

TEHRI: जम्मू कश्मीर से चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस  ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास पलट गई। बस में कुल-38 जवान सवार थे, जिसमें से 24 जवानों को चोटें आई हैं। 7 जवानों को उपचार के लिए श्री देव सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया है, जहां उनका […]

साइबर हमले से बाधित हुई स्टेट डेटा सेंटर के सेवाएं, CM धामी ने जताई कड़ी नाराजगी, बुलाई हाई लेवल मीटिंग

DEHRADUN: उत्तराखंड के सरकारी आईटी सिस्टम पर हुए सबसे खतरनाक साइबर अटैक से हड़कंप है। स्टेट डेटा सेंटर पर मालवेयर अटैक के बाद बाधित सेवाओं को बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आवश्यक सेवाओं के बाधित होने पर कडी नाराजगी जताई है और इस विषय पर सभी वरिष्ठ विषेशज्ञों […]

चौखंबा-थ्री के ट्रैक पर फंस गई दो विदेशी महिला पर्वतारोही, तीन दिन से जारी हैं सर्च ऑपरेशन

CHAMOLI: चौखंबा चोटी पर पर्वतारोहण के लिए गए विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में वायुसेना ने भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पहले राउंड के सर्च अभियान करने के बाद अभी तक सफलता नहीं मिली है अब दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो गई है। बता दें कि चमोली में चौखंबा-थ्री […]

बेरोजगारों का इंतजार खत्म, UKSSSC ने समूह ग के 751 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

रैबार डेस्क:  सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के कुल 751 पदों के लिए वित्रप्ति जारी की है। UKSSSC  में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के 3 रिक्त […]