पौड़ी371 Videos

100 निकायों में किसकी सरकार? मतगणना जारी, हल्द्वानी में गजराज बिष्ट ने बनाई बढ़त

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। फाइनल नतीजे देर शाम तक मिलने की उम्मीदें हैं। फिलहाल वार्डों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। निकायों के चेयरमैन पदों की मतगणना भी जारी है। नगर पालिकाओं औऱ नगर पंचायतों की बात करें तो बीजेपी […]

पौड़ी नगरपालिका चुनाव में गजब का खेल, 6 साल, 9 साल के बच्चों को बना दिया वोटर, वर्षों से वोट दे रहे लोगों के नाम गायब

PAURI:  उत्तराखंड के 100 शहरी निकायों के लिए वोटिंग गतिमान है। इस बीच पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र में हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नंबर 5 में वोटर लिस्ट बनाते समय घोर लापरवाही बरती गई है। आलम ये है कि 6 साल औऱ 9 साल के बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में […]

प्रदेश के 100 शहरी निकायों में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 25.70 फीसदी वोटिंग

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में मेयर और चेयरपर्सन चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाता 5000 से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर में 25.70 फीसदी मतदान हुआ है। 11 नगर निगमों, 43 […]

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माणाधीन मलेथा स्टेशन की मेस में आग लगने से अफरातफरी

KIRTINAGAR:  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन  प्रोजेक्ट में गुरुवार को बडा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मलेथा रेलवे स्टेशन कीवर्कर्स मेस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए फायर सर्विस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार शाम को मलेथा रेलवे स्टेशन में अफरातफरी मच गई। यहा काम कर रहे श्रमिकों की […]

मुआवजे में भेदभाव का क्या है सच? अब सीएम ने दिए निर्देश, प्राइवेट बसों में सफर करने वालों को भी मिले रोड़वेज जितना दुर्घटना बीमा

: पौड़ी बस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रसंग तेजी से वायरल हो रहा है कि सरकार ने सड़क हादसे के मुआवजे में भेदभाव किया है। भीमताल बस दुर्घटना के मृतकों को 10 लाख रुपए जबकि पौड़ी बस हादसे के मृतकों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल […]

निकाय चुनाव: 11  नगर निगमों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, कांग्रेस बोली, जनता को ठग रही बीजेपी

DEHRADUN:  23  जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए अपना अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किया है। घोषणापत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ स्थानीय समस्याओं को हल करने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस ने पलॉवार करते हुए कहा कि ये केवल […]

पौड़ी में फिर हादसा, नैनीडांडा में दिल्ली से गांव आए लोगों की कार खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल

PAURI:  उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पौड़ी जिले में बुधवार को एक और सड़क हादसे में दो लोगों ने जान गंवा दी। जबकि कार चालक घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत खलियोंडंडा भौन मोटर मार्ग पर ये हादसा हुआ।   ग्राम पोखार निवासी एक व्यक्ति दिल्ली […]

सीएम धामी ने लिया पौड़ी जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का संज्ञान, अफसरों को सुविधाएं दुरस्त करने के निर्देश

DEHRADUN/PAURI:  पौड़ी जिला अस्पताल अव्यवस्थाओं के चलते एख बार फिर से चर्चा में है। पौड़ी बस हादसे के बाद घायलों के उपचार के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आई थी जिसके बाद व्यापार संघ ने सोमवार को पौड़ी बंद का ऐलान किया था। अब इन अव्यवस्थाओं का सीएम धामी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने डीएम […]

पौड़ी जिला अस्पताल का हाल, टॉर्च की रोशनी में बस हादसे के घायलों का इलाज, लोगों में आक्रोश

PAURI: जिला अस्पताल पौड़ी लंबे समय से अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। रविवार को सत्यखाल मार्ग पर हुए बस हादसे के बाद एक बार फिर से अस्पताल में बदइंतजामी की पोल खुल गई। दरअसल बीते बस सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया तो वहां बिजली ही गुल थी। जिस […]

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में प्रवासियों ने दिखाया पहाड़ संवारने का संकल्प, अपनी मिट्टी से जुड़ने का वादा

DEHRADUN: 12 जनवरी को युवा दिवस के मौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 27 देशों में निवासरत उत्तराखंड के उद्मयमियों ने प्रतिभाग किया और राज्य सरकार की गांव गोद लेने की योजना को अपना समर्थन दिया। सीएम धामी ने कहा कि तेजी से विकसित हो […]

पौड़ी: सत्यख़ाल देहलचौरी मार्ग पर खाई में गिरी बस, 5 की मौत, कई घायल

PAURI: पौड़ी जिला मुख्यालय के करीब सत्यख़ाल- देहलचौरी मार्ग पर एक बस खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक GMO की बस संख्या UK12PB- 0177, पौड़ी से देहलचोरी […]

सबसे ज्यादा गढ़वाली ऑडियो गीत गाने वाले लोकगायक जगदीश बकरोला का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

DEHRADUN: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गढ़वाली लोकगायक जगदीश बकरोला का दिल्ली के डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गुरूवार को निधन हो गया है। जिसके बाद उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर है। पौड़ी गढ़वाल के अस्वालस्यूं पट्टी के ग्राम बकरौली में जन्में जगदीश बकरोला ने नेत्रहीन थे। उन्होंने 80 के दशक में गढ़वाली लोक संगीत […]