देहरादून1939 Videos

वायुसेना के विंग कमांडर, जाने माने संत पायलट बाबा का निधन, चीन पाकिस्तान के साथ युद्ध में निभाई बड़ी भूमिका

DEHRADUN: देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ। उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी। पायलट बाबा के इंस्ट्ग्राम हैंडल पर उनके ब्रह्मलीन होने की आधिकारिक जानकारी दी गई है। […]

भराड़ीसैंण में कल होने वाले मानसून सत्र में हंगामे के आसार, सीएम पहुंचे गैरसैंण

GAIRSAIN : ग्रीष्कालीन राजधानी गैरसैंण में बुधवार 21 अगस्त से उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं। तमाम अधिकारियों के भराड़ीसैंण पहुंचने का सिलसिला जारी है। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सत्र से पहले आज 6:00 […]

राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण विधेयक को राजभवन की मंजूरी, CM ने जताई खुशी

Dehradun: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। राज्यपाल ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को की मंजूरी दे दी है। इसी साल फरवरी में धामी सरकार ने प्रवर समिति की सिफारिशों को मानते हुए विधेयक को कुछ संशोधन के बाद राजभवन […]

देहरादून ISBT में बस में पंजाब की नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश

Dehradun: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद देशभर में आक्रोश है बावजूद इसके महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अब देहरादून में बस के भीतर नाबालिग किशोरी से गैंगरेप के मामले ने उत्तराखंड को शर्मसार किया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने […]

कोलकाता की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे उत्तराखंड के डॉक्टर, पहाड़ से मैदान तक किया कार्य बहिष्कार

DEHRADUN: कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ  हुए जघन्य दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड के डॉक्टरों ने शनिवार को हल्ला बोला। पहाड़ से मैदान तक सभी जिलों में डॉक्टरों ने 24 घंटे तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके चलते सभी अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप हैं। हालांकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम […]

विधानसभा सत्र से पहले धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, ये हुए फैसले, 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक की गई। बैठक में जनहित से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगी।21 अगस्त से गैरसैंण में आहूत होने जा रहे विधानसभा मानसून सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट पर धामी मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। सत्र के […]

महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कई घोषणाएं

DEHRADUN:  ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत देहरादून में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहतर काम कर रही महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया और स्वयं सहायता समूहों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

देहरादून के मशहूर रेस्टोरेंट के महिला वाशरूम में मोबाइल से की गई रिकॉर्डिंग, महिलाओं का बनाया वीडियो

DEHRADUN: उत्तराखंड के एक नामी रेस्टोरेंट के महिला वाशरूम में हिडेन कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के तहत चकराता रोड बल्लूपुर चौक पर स्थित आनंदम रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरे से अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ […]

बलिदानी कैप्टन को बहनों ने दी अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद दीपक सिंह का पार्थिव शरीर

DEHRADUN: भारत माता की जय….और जब तक सूरज चांद रहेगा, दीपक तेरा नाम रहेगा….के नारों के बीच डोडा में शहीद हुए कैप्टन दीपक सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जब शहीद की दो बहनों ने […]

देहरादून पहुंचा बलिदानी कैप्टन दीपक का पार्थिव शरीर, सीएम, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

DEHRADUN:  विडंबना कहें या देश के लिए मर मिटने का जज्बा। एक तरफ देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है, हर घर तिरंगा लहरा रहा है, वहीं शहीद कैप्टन दीपक सिंह का शरीर तिरंगे में लिपटकर आया है। जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल्स […]

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां, प्रदेश के लिए 8 नई घोषणाएं की

DEHRADUN: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास, भाजपा कार्यालय और परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 बड़ी घोषणाएं भी की। परेड ग्राउंड में आयोजित […]

कोबरा गैंग का विदेशी ड्रग पेडलर 31 लाख की कोकीन के साथ गिरफ्तार, पार्टी में सप्लाई करने वाला था कोकीन

DEHRADUN:  ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली से देहरादून तक ड्रग सप्लाई करने वाले तंजानियाई नागरिक जॉन बाबा को 44.50 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत 31 लाख रुपए आंकी गई है। जॉन बाबा ड्रग स्पलाई के लिए कुख्यात कोबरा […]