अल्मोड़ा191 Videos

एक दशक से आधा अधूरा छूटा 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण, कोला के ग्रामीण परेशान, होने लगा पलायन

ALMORA: एक तरफ सरकार गांव गांव तक सड़क बनाने की बात कहती है, दूसरी तरफ कई ऐसे इलाके हैं, जहां दशकों से सड़क निर्माण का कार्य आधा अधूरा होकर अधर में लटका हुआ है। अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में जाजर कोला मार्ग पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। ग्रामीणों की मांग है कि […]

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर

DEHRADUN/HALDWANI: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे करीब 600 MBBS इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल दूसरेदिन भी जारी है। इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर […]

अल्मोड़ा:  भारी बारिश से घर क्षतिग्रस्त,  मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

ALMORA:  पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से बड़ा नुकसान हो रहा है। अल्मोड़ा जिले के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद एक घर में मलबा घुस गया जिससे घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के […]

शुद्धिकरण मामला, राहुल गांधी पर FIR, भड़के कांग्रेसी, हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा, देहरादून में भी प्रदर्शन

DEHRADUN/HALDWANI: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण का मामला दिनोंदिन तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही हल्द्वानी में SC-ST का केस दर्ज […]

अल्मोड़ा: होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, विभाग ने शुरू की जांच 

: अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं की एक शिक्षिका पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप है। इस घटना पर ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि […]

फ्लाइंग कार के भविष्य पर पहाड़ के इनोवेटर रवि ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा, मिलेगी नई पहचान

Delhi: देश में पहली बार उड़ती हुई कार के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण करने वाले अल्मोड़ा के होनहार युवा रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू से मुलाकात की है। सबी ने अपने स्टार्टअप HAPIDA SKYNEX के विज़न और भारत में Personal Sky Mobility वीकल के भविष्य पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री […]

पहाड़ के रवि का कमाल,  देश की पहली फ्लाइंग कार का सफल परीक्षण करके दिया बड़ा संदेश

ALMORA: उत्तराखंड के होनहार युवा रवि टम्टा अपने आविष्कारों से नई इबारत लिख रहे हैं। अल्मोड़ा के काफलीखान के रहने वाले रवि टम्टा ने उड़ने वाली कार का सपना सच कर दिखाया है। रवि और उनकी टीम ने देसी जुगाड़ से तैयार किया फ्लाइंग कार या हेलीकॉप्टर के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। सिंगल […]

द्वाराहाट में बंदरों ने बुजुर्ग दिव्यांग को घर में बुरी तरह काटा,  2 किलोमीटर तक कंधे पर लेकर आई महिलाएं

ALMORA: अल्मोड़ा जनपद में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, सभी को बंदर निशाना बना रहे हैं। शनिवार को द्वाराहाट के तल्ली कहाली गांव के बाड़ी गाँव तोक में एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति को बंदरों ने बुरी तरह काट दिया। उपचार के लिए बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक […]

हंस फाउंडेशन ने वन विभाग और स्कूली बच्चों के साथ मनाया हरेला पर्व, अल्मोड़ा में व्यापक वृक्षारोपण

SOMESHWAR (ALMORA):  हरेला वन महोत्सव 2026 के अवसर पर गुरुवार को द हंस फाउंडेशन ने वन विभाग औऱ स्कूली बच्चों के सहयोग से व्य़ापक वृक्षारोपण अभियान और वनाग्नि प्रबंधन जागरुकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना, वनों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा वन अग्नि […]

हरेला के अवसर पर सीएम ने जागेश्वर के लिए की कई घोषणाएं, जागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना

ALMORA:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण […]

उत्तराखंड पर भारी अगले 48 घंटे, भारी बारिश के साथ साथ फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी

DEHRADUN: उत्तराखंड में मानसून ने अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश से सभी जिलों में जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस बीच चिंता बढ़ाने वाली खबर ये है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी बादल फटने या अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। […]

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, उत्तराखंड के दो जवान शहीद

DEHRADUN:  मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों के कायराना हमले में उत्तराखंड के दो वीर सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। शहीदों में पौड़ी गढ़वाल के हवलदार (जीडी) चंद्रमोहन सिंह और अल्मोड़ा के वारंट ऑफिसर (जीडी) बलवंत सिंह शामिल हैं। दोनों के सर्वोच्च बलिदान से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। […]