पर्यटन435 Videos

सर्विस रोड से जाने की जिद पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, मनाने में पुलिस के छूटे पसीने

HARIDWAR: शनिवार को हरिद्वार के सिंहद्वार में कावड़ियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर जमकर हंगामा काटा। बड़ी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ियों के लिए मार्ग चिन्हित करते हुए कांवड़ पटरी तय की है। पुलिस कावड़ियों से बार बार कांवड़ पटरी के इस्तेमाल का आग्रह कर रही है। […]

चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, बारिश, भूस्खलन के दौर के बाद 5 गुना घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को भी केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। यमुनोत्री में भी सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन के बाद से यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल […]

यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई, SDRF  ने 40 यात्रियों का किया रेस्क्यू

RUDRAPRAYAG:  चारधाम यात्रा पर मौसम की मार का असर देखा जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह बारिश और भूस्खलन के बाद अस्थाई तौर पर यात्रा को रोक दिया गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है। जिस कारण यात्रियों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा […]

सारकोट गांव की ऐसे बदली तस्वीर, जहां कोई भी खेत बंजर नहीं है

CHAMOLI:  चमोली जिले में गैरसैंण से सटा सारकोट गांव इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव को गोद लिया है, तब से गांव की तस्वीर बदली नजर आ रही है। सारकोट में क्या बदलाव आए हैं, बता रहे हैं स्थानीय निवासी और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट व भाजपा उत्तराखंड के प्रवक्ता सतीश […]

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, यात्रियों के मलबे में दबने की खबर, रेस्क्यू जारी

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां  नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर […]

योग नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, गैरसैंण से दुनिया में गया योग का संदेश, राष्ट्रपति, सीएम, जवानों, आमजनों ने किया योग

DEHRADUN: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड से पूरे विश्व में योग का संदेश गया है। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से लेकर सीमांत क्षेत्रों में योगधारा बह रही है। देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने योगाभ्यास किया, तो गैरसैंण में सीएम धामी ने 8 देशों के राजदूतों के साथ योग करके योग […]

33 IAS अफसरों के तबादले, गर्ब्याल होंगे पर्यटन सचिव, पौड़ी,रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, चंपावत के DM बदले गए

DEHRDAUN: उत्तराखंड शासन में देर रात 33 IAS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं जबकि कई विभागों के सचिवों के दायित्वों में भी फेरबदल हुआ है। सचिन कुर्वे से पर्यटन सचिव का पद हटाया गया है, उनकी जगह धीराज गर्ब्याल को […]

चारधाम में श्रद्धा अपार, श्रद्धालुओं की संख्या 31 लाख के पार, केदारनाथ में हुआ 300 करोड़ का कारोबार

DEHRADUN:  विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खराब मौसम भी श्रद्धालुओं का हौसला नही डिगा पा रहा है। बुधवार शाम तक चारों धामों में कुल 31 लाख 88 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। अकेले केदारनाथ धाम में करीब 12 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। खास बात ये है कि […]

केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी में अचानक आया मलबा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

RUDRAPRAYAG:  बुधवार को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास चट्टान से अचानक मलबा आने से कुछ यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। बता दें कि इन दिनों केदारनाथ यात्रा मार्ग […]

नंदा राजजात यात्रा 2026 में यात्रा मार्ग पर रहेगी डिजिटल ट्रेकिंग व्यवस्था, मुख्य सचिव हर माह करेंगे तैयारियों की समीक्षा

DEHRADUN: साल 2026 में होने वाले हिमालयी महाकुंभ यानी नंदा राजजात यात्रा के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा राजजात यात्रा के आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा […]

हमारे अंकल MLA हैं…हेकड़ी दिखा रहे युवकों की पुलिस ने उतारी खुमारी, हूटर बजाती काली फिल्म वाली स्कॉर्पियो का चालान

HARIDWAR:  वीआईपी को मिली सुविधाओं का बेजां इस्तेमाल करन से कुछ लोग बाज नहीं आते। पुलिस से बचने के लिए कई बार विधायक, नेता या मंत्री का रेफरेंस दिया जाता है। लेकिन हरिद्वार पुलिस के आगे युवकों के ये पैंतरे फेल हो गए। हरिद्वार में रूटीन पुलिस रूटीन चेकिंग के दौरान एक हूटर बजाती, फर्राटे […]

केदारनाथ से लौट रहा चॉपर गौरीकुंड में क्रैश, 2 साल की बच्ची समेत 7 की मौत

Rudraprayag: चारधाम यात्रा पर हेली सेवाएं मौत का ताबूत बनकर उड़ रही हैं। रविवार सुबह केदारनाथ से लौटते वक्त एक निजी चॉपर गौरीकुंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है जिसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह करीब पौने […]