पर्यटन483 Videos

CM धामी ने PM मोदी से नियो मेट्रो, सड़क प्रोजेक्ट्स और सौंग परियोजना पर मांगा केंद्र का सहयोग

New Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य में रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट केंद्र का सहयोग मांगा। सीएम ने पीएम मोदी से सौंग बांध निर्माण और मानसखंड परियोजना पर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को भांग के रेशे की शॉल, बेडू […]

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन, केदारघाटी की भव्यता से मोहित हुए उपराष्ट्रपति

RUDRAPRAYAG/CHAMOLI:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहा उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया औऱ देश में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने बदरीनाथ धाम के भी दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हो गए। दोनों धामों में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) […]

आसान होगा यमुनोत्री धाम का सफर, कालसी-बड़कोट हाइवे चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी

DEHRADUN:  यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी-हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार […]

चारधाम यात्रा की तरह मानसखंड यात्रा का आगाज,  कैंची धाम पहुंचे महाराष्ट्र के 152 श्रद्दालु, कुमाऊं के मंदिरों के दर्शन करेंगे

Nainital:  उत्तराकंड सरकार के मानसखंड मंदिर माला मिश को पंख लगने शुरू हो गए हैं। चारधाम यात्रा की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने आईआरसीटी के साथ मिलकर मानसखंड यात्रा का आगाज कर दिया है। इसी के तहत महाराष्ट्र के 152 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और यहां से कैंची धाम के दर्शन को पहुंचे। […]

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

यात्रा मार्गों पर 92 लाख के पहाड़ी उत्पाद बेचकर स्थानीय महिलाएं हुई मालामाल, पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिकी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।  इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर महीने तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले 110 यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख का कारोबार किया, जिससे उन्हें 29.7 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ […]

राष्ट्रीय खेलों में छा गई  गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी, 5000 मीटर दौड़ में भी जीता स्वर्ण पदक

DEHRADUN: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीट अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक जीता है। अंकिता अब तक एक सिल्वर औऱ दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के गंगा एथलेटिक्स ट्रैक पर 5000 मीटर दौड़ में अंकिता […]

विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, हर हर महादेव से गूंजी केदारघाटी

KEDARNATH :  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री […]

उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से मांगा 5700 करोड़ का आर्थिक पैकेज, प्रदेशभर में आपदा से बुरी तरह हुआ नुकसान

DEHRADUN: उत्तराखंड आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस मानसून सीजन में भारी जनहानि के साथ साथ जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। कई सड़कों, पुलों, भवनों को नुकसान पहुंचा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने […]

गैस की किल्लत: पिता ने लगाई SDM से गुहार, बेटी की शादी है, सिलेंडर दिलवा दो सरकार

RISHIKESH: तेल औऱ गैस के वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड में भी एलपीजी की कमी का असर साफ तौर पर दिख रहा है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने से होटल रेस्टोरेंट समेत कैटरिंग व्यवसायियों पर भी बड़ी मार पड़ी हगै। 15 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है, लिहाजा […]

उपनलकर्मियों को धामी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, एक क्लिक में जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।  कैबिनेट बैठक के शुरुआत में शोक प्रस्ताव पास किया गया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी. खंडूड़ी और मशहूर शूटर और पद्मश्री अवॉर्डी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट के बड़े फैसले भ्रूण प्रत्यारोपण […]