पर्यटन459 Videos

चारधाम यात्रा की तरह मानसखंड यात्रा का आगाज,  कैंची धाम पहुंचे महाराष्ट्र के 152 श्रद्दालु, कुमाऊं के मंदिरों के दर्शन करेंगे

Nainital:  उत्तराकंड सरकार के मानसखंड मंदिर माला मिश को पंख लगने शुरू हो गए हैं। चारधाम यात्रा की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने आईआरसीटी के साथ मिलकर मानसखंड यात्रा का आगाज कर दिया है। इसी के तहत महाराष्ट्र के 152 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और यहां से कैंची धाम के दर्शन को पहुंचे। […]

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

यात्रा मार्गों पर 92 लाख के पहाड़ी उत्पाद बेचकर स्थानीय महिलाएं हुई मालामाल, पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिकी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।  इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर महीने तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले 110 यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख का कारोबार किया, जिससे उन्हें 29.7 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ […]

मुखवा-हर्षिल दौरे पर विंटर टूरिज्म को नई दिशा दे गए PM मोदी, कहा घाम तापो पर्यटन के लिए उत्तराखंड आएं

HARSHIL /UTTARAKHAND: विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वयं हर्षिल और मुखवा का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी जहां प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध नजर आए, वहीं उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की भी जमकर सराहना की। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री […]

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के निर्देश,शटल वाहनों की होगी कलर कोडिंग, 2 व्हीलर पर रोक

DEHRADUN/NAINITAL:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की।  जिसमें कैंचीधाम मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तात्कालिक उपायों से मेले के वर्तमान संचालन को बेहतर बनाया जाए, […]

उड़ान योजना से जुड़ी नई उम्मीदें, देहरादून से टिहरी-श्रीनगर-गौचर अब हेली सेवाओं से जुड़े

DEHRADUN: हवाई कनेक्टिविटी में नया आयाम जुड़ते हुए आज शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहर देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इन नए रूटों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। इस सेवा के शुरू होने से न […]

सीएम धामी ने किया बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण, माणा गांव में लोगों से किया संवाद

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक एवं गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण […]

हजारों भक्तों के बीच खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम ने लिया आशीर्वाद, पीएम के नाम से पहली पूजा

Kedarnath /Rudraprayag: विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी आज खुल गए हैं। भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने पर पहली विशेष पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे। कपाट खुलने के पहले ही दिन […]

क्या पौड़ी के दिन बहुरेंगे!CM के निर्देश मंडल मुख्यालय में बैठें अफसर, DM से लिया विकास प्रोजेक्ट का फीडबैक

Dehradun/Pauri: पलायन से वीरान हो चुके गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी की रौनक लौटाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कमर कस ली है। सीएम ने सभी अफसरों को मंडल मुख्यालय में बैठने के निर्देश दिए हैं। सीएम के सामने डीएम आशीष चौहान ने पौड़ी को जाम मुक्त करने के प्रोजेक्ट पर प्रजेंटेशन भी दिया। दरअसल […]

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, CM धामी ने की 2 बड़ी घोषणाएं

Nainital: आज विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम का प्रतिष्ठा दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शनों के लिए नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम पधार रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं […]